Shri Ram ji Aarti प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती
आस्था विशेष-: प्रभु श्री रामचंद्र जी अपने जन्म स्थान
अयोध्या में विराजित हो गए हैं। बहुत ही धूमधाम के साथ राम मंदिर में रामलला के बाल स्वरूप को विराजित किया गया है। इस खास मौके पर आप भी घर में रहकर श्री राम की विधिवत पूजा कर सकते हैं।
इसके साथ ही पूजा करने के अंत में इस आरती को अवश्य पढ़ें। तो आइए हम सब मिलकर प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती करे और नियमित इस आरती का गायन करने से प्रभु राम की असीम कृपा होती है और घर में सुख शांति का वास होता है।
आरती प्रभु श्रीराम चंद्र जी की-:
हे राजा राम तेरी आरती उतारू
आरती उतारू तुझे तन मन वारु
कनक सिंहासन रजत जोड़ी
दशरथ नंदन जनक किशोरी
युगल छवि को सदा निहारू
हे राजा राम तेरी आरती उतारू.…...
बाम भाग शोभित जग जननी
चरण विराजत है सुत अंजनी
उन चरणों को सदा पखारू
हे राजा राम तेरी आरती उतारू.........
आरती हनुमत के मन भाये
राम कथा नित शिव जी गाये
राम कथा हृदय में उतारू
हे राजा राम तेरी आरती उतारू....….
चरणों से निकली गंगा प्यारी
वंदन करती दुनिया सारी
उन चरणों में शीश को धारु
हे राजा राम तेरी आरती उतारू........
🙏🙏🚩🌹जय श्री राम,🌹🚩🙏🙏
Post a Comment