Header Ads

Panchang aaj ka पञ्चांग हिंदी में 11 मार्च 2024 दिन सोमवार ll

 

Dharamyugslma


*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*


*⛅दिनांक - 11 मार्च 2024*

*⛅दिन - सोमवार*

*⛅विक्रम संवत् - 2080*

*⛅अयन - उत्तरायण*

*⛅ऋतु - वसंत*

*⛅मास - फाल्गुन*

*⛅पक्ष - शुक्ल*

*⛅तिथि - प्रतिपदा सुबह 10:44 तक तत्पश्चात द्वितीया*

*⛅नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 11:02 तक तत्पश्चात रेवती*

*⛅योग - शुभ दोपहर 11:58 तक तत्पश्चात शुक्ल*

*⛅राहु काल - सुबह 08:21 से 09:51 तक*

*⛅सूर्योदय - 06:52*

*⛅सूर्यास्त - 06:47*

*⛅दिशा शूल - पूर्व*

*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:15 से 06:05 तक*

*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:25 से 01:13 तक*

*⛅अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12:26 से 01:14*

*⛅व्रत पर्व विवरण - पयोव्रत आरम्भ, चन्द्र-दर्शन (शाम 06:34 से रात्रि 07:42 तक), पंचक*

*⛅विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है । द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


*🔹अद्भुत प्रभाव-संपन्न संतान की प्राप्तिकरने वाला व्रत : पयोव्रत*

*( पयोव्रत : 11 मार्च से 20 मार्च 2024 )*


*🔹 अद्भुत प्रभाव-सम्पन्न संतान की प्राप्तिकी इच्छा रखनेवाले स्त्री-पुरुषों के लिए शास्त्रों में पयोव्रत करने का विधान है । यह भगवान को संतुष्ट करनेवाला है इसलिए इसका नाम 'सर्वयज्ञ' और 'सर्वव्रत' भी है । यह फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में किया जाता है । इसमें केवल दूध पीकर रहना होता है ।*


 *🔹लक्ष्मीप्राप्ति व घर में सुख-शांति हेतु🔹* 


*🔸तुलसी-गमले की प्रतिदिन एक प्रदक्षिणा करने से लक्ष्मीप्राप्ति में सहायता मिलती है ।*


*🔸तुलसी के थोड़े पत्ते पानी में डाल के उसे सामने रखकर भगवद्गीता का पाठ करे । फिर घर के सभी लोग मिल के भगवन्नाम - कीर्तन करके हास्य - प्रयोग करे और वह पवित्र जल सब लोग ग्रहण करे । यह प्रयोग करने से घर के झगड़े मिटते है, शराबी की शराब छुटती है और घर में सुख शांति का वास होता है ।*


*🔸ह्रदय के लिए हितकर पेय🔸* 


*रात को भिगोये हुए ४ बादाम सुबह छिलका उतारकर १० तुलसी पत्तों और ४ काली मिर्च के साथ अच्छी तरह पीस लें । फिर आधा कप पानी में इनका घोल बना के पीने से विभिन्न प्रकार के ह्रदयरोगों में लाभ होता है । इससे मस्तिष्क को पोषण मिलता है व् रक्त की वृद्धि भी होती हैं ।*


*🔹 सोमवार विशेष 🔹*


*🔸कार्यों में सफलता-प्राप्ति हेतु*

 

*🔸जो व्यक्ति बार-बार प्रयत्नों के बावजूद सफलता प्राप्त न कर पा रहा हो अथवा सफलता-प्राप्ति के प्रति पूर्णतया निराश हो चुका हो, उसे प्रत्येक सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे सायंकाल के समय एक दीपक जला के उस वृक्ष की ५ परिक्रमा करनी चाहिए । इस प्रयोग को कुछ ही दिनों तक सम्पन्न करनेवाले को उसके कार्यों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होने लगती है ।*


*🔸सोमवार को बाल कटवाने से शिवभक्ति की हानि होती है ।* 


*🔸सोमवार को तथा दोपहर के बाद बिल्वपत्र न तोड़ें ।*


🙏🚩 जय श्री राम 🌹🙏

No comments

boAt New Launch Ultima Ember

About Product -: boAt New Launch Ultima Ember Smartwatch w/ 1.96” (4.97 cm) AMOLED Display, Personalized Fitness Nudges, Functional Crown, 1...

Powered by Blogger.