राम नवमी 2024 कब है?
Ram Navami 2024:
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. 17 अप्रैल को रामनवमी है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है ऐसी मान्यता है कि चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था| राम नवमी दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा मनाया जाने वाला एक खुशी का अवसर है। 2024 में, राम नवमी बुधवार, 17 अप्रैल को पड़ रही है आइए इस जीवंत त्योहार के समृद्ध इतिहास, महत्व और परंपराओं के बारे में जानें।
राम नवमी पौराणिक महत्व:
हिंदू संस्कृति और आध्यात्मिकता में रामनवमी का बहुत महत्व है।रामनवमी के दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है | यह बुराई पर अच्छाई की जीत और अन्याय पर धर्म की विजय का प्रतीक है। जो हिन्दू धर्म के प्रमुख धर्मग्रंथ रामायण में वर्णित है | यह भगवान राम द्वारा सन्निहित स्थायी मूल्यों और उन्हें हमारे दैनिक जीवन में बनाए रखने के महत्व की याद दिलाता है। रामनवमी पूरे भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है.
कैसे मनाया जाता है रामनवमी का उत्सव:
रामनवमी का यह पावन त्योहार भारत देश में प्रत्येक हिंदू परिवार द्वारा मनाया जाता है.उत्सव आमतौर पर भक्तों द्वारा सूर्योदय से पहले पवित्र स्नान करने के साथ शुरू होता है, जिसके बाद भगवान राम को समर्पित प्रार्थनाएं और अनुष्ठान होते हैं। यह दिन भक्तों एवं धार्मिक लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है रामनवमी का यह पावन त्यौहार माता रानी के नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है | राम नवमी उत्सव का एक और अभिन्न हिस्सा भगवान राम की झाँकी व 'रथयात्रा' है। रामनवमी के आरंभ होते ही राम भक्त सुबह उठते ही सूर्य भगवान को जल चढ़ा कर सूर्य नमस्कार करते हैं. वैदिक मंत्रों का जाप करते हुए ही साधु जन इस दिन भगवान राम का स्मरण करते हुए व्यतीत करते हैं.
सूर्य की किरणों से होगा तिलक:
राम नवमी मूल्यवान शिक्षा प्रदान करती है मान्यता है कि रामनवमी के शुभ मुहूर्त में भगवान श्री राम की पूजा करने से किसी व्यक्ति के जीवन में कई लाभ मिलते हैं. उस व्यक्ति को व्याप्त दुख और संकटों से मुक्ति मिलती है और परेशानियां दूर हो जाती हैं.
Happy Ram Navami 2024 Wishes in Hindi :
मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम,
जय जय राम…
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम,
मैं तुमसे क्या मांगू,
ओ जगत के स्वामी,
ओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू,
राम नवमी की शुभकामनाएं।
निकली है सज धज के राम जी की सवारी
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी
राम नवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं !
Read More: Sita ram vivah geet kalyrics
Post a Comment