Aaj ka Panchang आज का पञ्चांग हिंदी में 3 मार्च 2024 दिन रविवार
*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 03 मार्च 2024*
*⛅दिन - रविवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - फाल्गुन*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - सप्तमी सुबह 08:44 तक तत्पश्चात अष्टमी*
*⛅नक्षत्र - अनुराधा शाम 03:55 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
*⛅योग - हर्षण शाम 05:25 तक तत्पश्चात वज्र*
*⛅राहु काल - शाम 05:16 से 06:44 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:59*
*⛅सूर्यास्त - 06:44*
*⛅दिशा शूल - पश्चिम*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:21 से 06:10 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:27 से 01:16 तक*
*⛅अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12:28 से 01:15 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - रविवारी सप्तमी, शबरी माता जयंती, श्रीनाथजी पाटोत्सव (नाथद्वारा)*
*⛅विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाया जाय तो वह रोग बढ़ानेवाला तथा शरीर का नाशक होता है । अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*🌹रविवारी सप्तमी : 03 मार्च 2024🌹*
*🌹पुण्यकाल : 03 मार्च सूर्योदय से सुबह 08:44 तक ।*
*🌹सारे काम छोड़कर जप, ध्यान, मौन रखना चाहिए । सूर्य ग्रहण के समान इसका (रविवारी सप्तमी का) स्नान, दान, पुन्य अक्षय होता है । इस दिन रखा हुआ मौन और किया हुआ जप का फल लाख गुना होता है ।*
*🌹रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे, तो घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं ।*
*🔸 एक नींबू और तुलसी के ३० पत्तों का रस निकाल के एक गिलास पानी के साथ कभी-कभी पियो तो तबीयत बढ़िया रहेगी । नींबू और तुलसी रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाते हैं । (रविवार को यह प्रयोग न करें ।)*
*🔸जिनका शरीर मोटा है अथवा पेट छाती से बाहर है उनको २५ मि.ली. ताजा गोमूत्र (७ बार व पड़छन करके) या संजीवनी रस ,अथवा गोमूत्र अर्क थोड़ा-सा पानी मिलाकर उपयोग करना चाहिए । इससे पेट की खराबियाँ गायब हो जायेंगी । कफ जम जाने से साँस लेने में तकलीफ हो तो भी यह फायदा करेगा, मधुमेह (diabetes) में भी चमत्कारिक लाभ होगा, और भी न जाने कितनी सारी बीमारियों से पीड़ित लोगों को नयी तंदुरुस्ती प्रदान की है संजीवनी रस और गोमूत्र अर्क ने ।*
*🔹 रविवार विशेष🔹*
*🔹 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
*🔹 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
*🔹 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
*🔹 रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर (बाल काटना व दाढ़ी बनवाना) कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।*
*🔹 रविवार को आँवले का सेवन नहीं करना चाहिए ।*
*🔹 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।*
*🔹 रविवार के दिन पीपल के पेड़ को स्पर्श करना निषेध है ।*
*🔹 रविवार के दिन तुलसी पत्ता तोड़ना वर्जित है ।*
🙏🚩 जय श्री राम 🙏🌹

Post a Comment